Popular UPI App तेज का नया नाम अब Google Pay हो गया है। इसके साथ ही अब तेज App पूरी दुनिया में पैर पसार सकेगा। दरअसल, गूगल अपने सभी golobal Payment business के एक साथ ला रहा है। भारत के अलावा दूसरे देशों में गूगल पे नाम का product पहले से है। लेकिन तेज की कामयाबी के बाद गूगल इस एप का Google Pay के साथ मिला रहा है।
तेज का नाम गूगल पे होने के साथ ही अब इसमें कुछ नए advanced features जुड़ जाएंगे। जैसे अब Google Pay के जरिए ही आपको अपने बैंक से फटाफट लोन मिल जाएगा।
विस्तार से पढ़ें – गूगल पे का इस्तेमाल कैसे करें
Google Pay (तेज) में नया क्या है?
भारत में गूगल पे आने के साथ ही इसमें कई नए features जुड़ने वाले हैं। इनके बारे में हम एक-एक करके बता रहे हैं।
- जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि अब Google Pay यानी तेज के जरिए ही आपको loan मिल सकेगा। ये लोन Pre-approved यानी पहले से मंजूर होगा। बस आप इसके जरिए apply करेंगे और पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा।
- गूगल पे (तेज) अब बिजनेसमैन और दुकानदारों के ज्यादा काम का होने वाला है। फिर चाहे वो छोटे दुकानदार हों या फिर बड़े ऑनलाइन रिटेलर। Google Pay अब तेजी से रिटेलरों के साथ हाथ मिला रहा है। कंपनी 2000 online merchants तक पहुंचना चाहती है। फिलहाल गूगल पे ने रेड बस, FreshMenu, और Goibibo के साथ करार किया है। Bookmyshow के साथ भी Google Pay जुड़ने वाला है।
- गूगल पे अब retailers के काउंटर पर पहुंचने की भी भरसक कोशिश कर रहा है। फिलहाल 15000 रिटलरों तक पहुंचने की तैयारी है। यानी Paytm के अलावा आपके पास एक और ऑप्शन होगा।
- Google Pay में अब Merchant Mode भी होगा। इस मोड को चुनने के बाद मर्चेंट्स के पास ज्यादा विकल्प होंगे। इस interface में मर्चेंट् आसानी से Payment ले सकेंगे। इसके अलावा गूगल मर्चेंट्स के इस एप के जरिए search result और गूगल मैप में भी लाने की कोशिश करेगा।
गूगल पे (तेज) का सफर
पिछले एक साल में Google Pay ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। एक नजर कुछ बड़ी बातों पर
- फिलहाल गूगल पे को हर महीने 2.2 करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं
- 3 लाख, शहर, गांव और कस्बे में Google Pay इस्तेमाल किया जा रहा है
- पिछले एक साल में गूगल पे के जरिए कुल 75 करोड़ fund transfer हुए हैं
- एक साल में 2 लाख करोड़ का लेन-देन
- Google Pay (तेज) के आने के साथ यूपीआई लेन-देन 14 गुना बढ़ गया। इसके पहले यूपीआई लेन-देन की रफ्तार धीमी थी।
It’s certainly been a year to remember. #GooglePay #GoogleForIndia pic.twitter.com/GDhfnSqiFR
— Google Pay India (@GooglePayIndia) August 28, 2018
खास बातें
भारत में गूगल पे के लोकप्रिय होने की वजह रही है इसका आसान interface और सरलता। इसके अलावा awards ने भी कमाल किया है।
- पूरी तरह से free
- सीधा-सादा इंटरफेस
- तेज transaction
- बैंक खाते के बीच लेन-देन
- User Friendly
- Cashback और Awards
- बिल Payment की सुविधा
- तेज मोड
- चैट की सुविधा
- बढ़िया सपोर्ट
- तुरंत कर्ज (Awaited)
Google Pay का इस्तेमाल
दूसरे सभी यूपीआई एप्स की तरह गूगल पे भी fund trasnfer का बेसिक काम करता है। लेकिन इसके अलावा भी इसके कई उपयोग हैं। एक नजर Google Pay के uses पर।
- परिवार और दोस्तों को पैसे भेजिए – Send Money
- किसी से भी इस एप के जरिए पैसे मांगिए – Request Money
- दोस्तों के बीच बिल का बंटवारा करके Payment कीजिए – Bill Split
- बैंक खाते का बैलेंस चेक कीजिए – Balance Check
- बैंक खाते का यूपीआई पिन सेट कीजिए – PIN Reset
- एक साथ कई बैंक अकाउंट को लिंक कीजिए – Multiple Bank Account
- लेटेस्ट बिल देखिए और Pay कीजिए – Bill Payments
- Mobile Number रीचार्ज कीजिए
- QR कोड के जरिए Payment कीजिए – QR code payments
- पमेंट के दौरान पैसे पाने वाले के साथ चैट कीजिए – Chat Feature
Also Read – How To Use Google Pay Tez
इसे भी पढ़ें-
Charges of The Tez (Google Pay)
गूगल पे (तेज) से तुरंत कर्ज
Google Pay ने बैंक से कर्ज पाना आसान कर दिया है। क्योंकि अब आप सीधे इसी एप के जरिए कर्ज के लिए अप्लाई कर सकेंगे। और पैसा सीधे आपके खाते में पहुंच जाएगा। आपको ना तो बैंक जाने की जरूरत होगी ना ही paperwork की। बस कर्ज लेने के लिए आपको राशि और भुगतान की अवधि चुननी होगी।
दरअसल गूगल पे के जरिए मिलने वाला कर्ज Pre-Approved होगा। बैंक आपकी हैसियत और चुकाने की क्षमता को देखते हुए पहले से ही कर्ज मंजूर कर देगा। और अब जब चाहेंगे इस कर्ज को उठा सकेंगे। कर्ज उठाने के बाद ही ब्याज की गणना शुरू होगी।
इस सुविधा के लिए तेज ने फिलहाल चार बैंकों से करार किया है। ये बैंक हैं HDFC Bank, ICICI Bank, Federal Bank और Kotak Mahindra Bank. इन्ही बैंक के खाताधारकों को Google Pay के जरिए तुरंत कर्ज की सहूलियत मिलेगी।
गूगल पे के बारे में मैंने कई पोस्ट लिखे हैं। आप उन्हे भी पढ़ सकते हैं। मैंने तेज एप की तुलना दूसरी एप्स के साथ भी की है। इसके अलावा आप Google Pay एप के जरिए बिल Payment के तरीको को भी समझ सकते हैं। कोई परेशानी हो तो कस्टमर सपोर्ट से कैसे संपर्क करें इसके लिए Google Pay Customer Support पर लिखी गई हमारी पोस्ट पढ़ सकते हैं।
Amount Rs 3500/- debited on 04.01.2019 from account transaction failed but so far amount not credited in account?
Bijli bill bharte Samay bill failed ho our uske 1359 rupees kaat liye the krapya mere rupees refund kare
My money is processing in 4 days and bank account is debit
Thanks for kind words